फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan denies Navjot Singh Sidhu comment over opening up a corridor to Gurdwara Kartarpur Sahib

सिद्धू को गले लगा कर अब दगा दे गया पाक, करतार साहब के दावे को किया खारिज

Sat, 01 Sep 2018 06:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Pakistan denies Navjot Singh Sidhu comment over opening up a corridor to Gurdwara Kartarpur Sahib

पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर चौतरफा आलोचना से घिरे पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

विज्ञापन


सिद्धू ने पाकिस्तान यात्रा से लौटने के बाद कहा था कि बाजवा ने करतार साहब के दर्शन के लिए रास्ता खोलने का भरोसा दिलाया था, जिस पर मैं उनके गले लग गया। अब पाकिस्तान ने सिद्धू के दावे पर कहा है कि सिद्धू ने पाक यात्रा के बाद कहा था कि भारत-पाक सीमा से ढाई किमी. दूर करतार साहब के दर्शन के लिए द्वार खोलने को लेकर उनकी पाक आर्मी चीफ से बात हुई। 
विज्ञापन


हालांकि, अब पाकिस्तान की तरफ से स्पष्टीकरण जारी कर कहा गया है कि एक घटना से इसका फैसला नहीं हो सकता है। इसकी एक लंबी प्रक्रिया है और दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। इस खबर के बाद अकाली दल ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करतारपुर में गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 बरस गुजारे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर से लेकर गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक तक कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव है, जो लंबे समय से अटका हुआ है। इस 4 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को सिख श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना है।

बता दें कि आर्मी चीफ से गले मिलने पर सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा था, 'आर्मी चीफ बाजवा ने मुझे पहली पंक्ति में बैठे देखा तो मेरे पास आए। उन्होंने मुझे गुरुनानक साहब के 550वें प्रकाश दिवस पर भारत के डेरा बाबा नामक से लेकर पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहब के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को बिना रोक-टोक पथ प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।' हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से खंडन के बाद सिद्धू अकाली दल के नेताओं के निशाने पर हैं।

कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा, 'सिद्धू कांग्रेस के सम्मानित नेता और जनप्रतिनिधि हैं। वह देश से क्यों झूठ बोलेंगे? जितनी बात हुई होगी उन्होंने उतनी ही यहां आकर बताई होगी। इसमें पॉलिटिक्स की कोई जगह नहीं है। सिखों के लिए वह पवित्र जगह है।' 

दूसरी तरफ अकाली दल लगातार सिद्धू पर हमलावर है और पंजाब में अकाली दल के नेता कह रहे हैं कि इस पर कांग्रेस और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जवाब देना चाहिए।


बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने और पाक आर्मी चीफ को गले लगाने के कारण सिद्धू बीजेपी के निशाने पर थे। हालांकि, बाद में सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा था कि वह व्यक्तिगत संबंधों के कारण समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed