{"_id":"5c674237bdec2273635519aa","slug":"pakistan-delegation-to-hague-for-oral-hearing-in-international-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव मामला: आईसीजे का फैसला लागू करेगा पाकिस्तान, सुनवाई के लिए रवाना पाक प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कुलभूषण जाधव मामला: आईसीजे का फैसला लागू करेगा पाकिस्तान, सुनवाई के लिए रवाना पाक प्रतिनिधिमंडल
Sat, 16 Feb 2019 04:20 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 16 Feb 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) का फैसला लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक वरिष्ठ पाक अधिकारी ने इस मामले में मौखिक सुनवाई के लिए शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के हेग रवाना होने पर यह जानकारी दी। आईसीजे में 18 फरवरी से जाधव मामले पर मौखिक सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
इस मामले में पाक सेना की अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी के फर्जी आरोप लगाकर 48 वर्षीय भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (48) को मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद भारत ने उसी साल अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे की 10 सदस्यीय पीठ ने 18 मई 2017 में पाक को इस मामले में फैसला आने तक जाधव की सजा पर रोक लगा दी थी। भारत से मुंह की खाने के बाद पाक ने कोर्ट में नेतृत्व करने वाली टीम बदलकर अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर को पाक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सौंपा है। जबकि दक्षिण एशिया के महानिदेशक मोहम्मद फैजल पाक विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
18 से 21 फरवरी तक चलेगी मामले की सार्वजनिक सुनवाई
आईसीजे ने हेग में 18 से 21 फरवरी तक मामले में सार्वजनिक सुनवाई का समय तय किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश साल्वे के 18 फरवरी को आईसीजे में पहले दलीलें पेश करने की संभावना है। पाक के वरिष्ठ अधिवक्ता खावर कुरैशी 19 फरवरी को दलीलें रखेंगे, जिनका भारत 20 को जवाब देगा। 21 फरवरी को पाक आखिरी दलीलें पेश करेगा। उम्मीद है कि आईसीजे का फैसला इसी साल आ जाए।
विज्ञापन