{"_id":"58edd7354f1c1b462dcf6fed","slug":"pakistan-defence-minister-rules-out-immediate-execution-of-kulbhushan-jadhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के दबाव के बाद बदले तेवर- PAK रक्षा मंत्री बोले: आनन-फानन में नहीं देंगे जाधव को फांसी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत के दबाव के बाद बदले तेवर- PAK रक्षा मंत्री बोले: आनन-फानन में नहीं देंगे जाधव को फांसी
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Khawaja Mohammad Asif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कुलभूषण जाधव पर तत्काल फैसले से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत जाधव अपील कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव को अभी तुरंत सजा नहीं दी जाएगी और उसके पास इस सजा के खिलाफ अपील करने के लिए तीन मंच उपलब्ध हैं। वहीं टाइम्स नॉउ से बातचीत में कुलभूषण जाधव के चाचा ने कहा कि हमें भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि वो हमारे बेटे को सही-सलामत हिन्दुस्तान लाएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार डॉन में प्रकाशित खबर के अनुसार आसिफ ने मंगलवार को पाकिस्तान की संसद में कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रा’ के लिए काम करने वाले नौसेना अधिकारी को पिछले वर्ष मार्च में गिरफ्तार किया गया था और अदालत में साढ़े तीन महीने तक उस पर मामला चलने के बाद यह फैसला आया है। उन्होंने कहा कि जाधव पर भारत के लिए जासूसी, पाकिस्तान की अखंडता के खिलाफ काम करने, देश में आतंकवाद को प्रायोजित करने और देश को अस्थिर करने का प्रयास जैसे आरोप सिद्ध हुए हैं।
विज्ञापन
आसिफ ने दावा किया कि सेना की अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिनों का समय है, इसके बाद भी वह सेना प्रमुख और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका सौंप सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान आर्मी एक्ट, 1952 कि अधिनियम की धारा 131 के तहत, सैन्य अदालत के फैसले के खिलाफ 40 दिनों के भीतर अपील किया जा सकता है।
विज्ञापन