फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan defence minister Khawaja Muhammad Asif threatens to unleash nukes against India

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'परमाणु हथियार दिखावे के लिए नहीं हैं'

Thu, 29 Sep 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistan defence minister Khawaja Muhammad Asif threatens to unleash nukes against India
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान को अपने अस्तित्व पर खतरा दिखेगा, तो वह किसी भई तरह के हथियार इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमारे पास जो खास हथियार हैं और जो हमने कुछ खास योजनाएं बनाई हैं, वह हमारी सुरक्षा के लिए हैं। हमने इन हथियारों को शोपीस (दिखावे) के लिए नहीं रखा है। अगर हमें देश पर कोई खतरा दिखेगा, तो हम भारत को नेस्तनाबूत कर देंगे।'  
विज्ञापन

कश्मीर पर भी दिया बयान

Pakistan defence minister Khawaja Muhammad Asif threatens to unleash nukes against India
पाकिस्तानी झंडा - फोटो : pti
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि जैसे ही कश्मीर को आजादी मिलेगी तो भारत भी टूट जाएगा। पड़ोसी देश के रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को अपना नैतिक सहयोग देता रहेगा। उन्होंने  कहा, ‘जब कश्मीर में आजादी का आंदोलन सफल हो जाएगा तो यह भारत के अंत की शुरुआत होगी।’

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, ‘कश्मीरियों की कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी और जब कश्मीर को आजादी मिलेगी तो भारत टूट जाएगा और वह एकजुट नहीं रह सकेगा।' ख्वाजा ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन हमें उनकी तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed