फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan declares JUI-F Jamiat Ulema a Islam senator Hafiz Hamdullah Saboor as confirmed alien

क्या आप हाफिज हम्दुल्लाह को जानते हैं?

Mon, 28 Oct 2019 01:53 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan declares JUI-F Jamiat Ulema a Islam senator Hafiz Hamdullah Saboor as confirmed alien
हाफिज हमदुल्ला - फोटो : File

नहीं न? कोई दिक़्क़त नहीं। हम बता देते हैं कि हाफिज हम्दुल्लाह कौन हैं। हाफिज हम्दुल्लाह कहते हैं कि वो बलूचिस्तान के चमन में पैदा हुए। उनके पास वहां का जन्म प्रमाण पत्र भी है। उनके पिता बलूचिस्तान में एक सरकारी टीचर रहे और उसी हैसियत से रिटायर भी हुए।

विज्ञापन


उनके पास अपने पिता की 45 वर्ष पुरानी चेकबुक भी है, जिससे वो बैंक से अपनी तन्ख़्वाह लेते थे। हाफिज हम्दुल्लाह 2002 के आम चुनाव में बलूचिस्तान एसेंबली के सदस्य बने और तीन साल तक राज्य के स्वास्थ मंत्री भी रहे।
विज्ञापन


वो अपने राजनीतिक दल जमीयत-उल-इस्लाम के टिकट पर पांच साल तक सीनेट यानी पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन के मेंबर बने और पिछले साल ही रिटायर हुए। उनके पिता और पूरे परिवार के पास नेशनल आइडेंटिटी कार्ड भी है जैसा कि भारत में लोगों के पास आधार कार्ड होता है। हाफिज हम्दुल्लाह तमाम टीवी चैनलों पर अपनी पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले नेशनल आइडेंटिटी कार्ड बनाने वाली संस्था नादरा ने एलान किया कि हाफिज हम्दुल्लाह दरअसल अफगानिस्तान के नागरिक हैं और इसलिए उनकी पाकिस्तानी नागरिकता रद्द की जाती है। हो सकता है कि वो विदेशी ही हों, मगर ये बात समझ में नहीं आ रही है कि अगर उनके माता-पिता पाकिस्तानी नागरिक थे तो वो कैसे अफगानिस्तान के नागरिक हो गए?

नादरा ने इस घोषणा के बाद पाकिस्तानी मीडिया को रेगुलेट करने वाले विभाग पेमरा को ख़त लिखा और कहा कि चूंकि हाफिज हम्दुल्लाह विदेशी हैं इसलिए वो किसी पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर नहीं बुलाए जा सकते।

जब पेमरा से पूछा गया कि क्या ऐसा क़ानून है कि कोई विदेशी पाकिस्तानी चैनल पर नहीं आ सकता तो पेमरा का कहना था कि ऐसा क़ानून तो नहीं है मगर ये आप नादरा से पूछिए। जब नादरा से पूछा गया कि हाफिज को किस वजह से अफगानिस्तान का नागरिक क़रार दिया गया है तो नादरा ने कहा कि 'हमें ये राज एक राष्ट्रीय गुप्तचर एजेंसी ने बताया।'

दूसरी ओर हाफिज कहते हैं, ''मेरे पैदा होने के 51 वर्ष के बाद मुझे पता चला कि मैं तो पाकिस्तानी नहीं हूं। तो अब वो क्या चाहते हैं कि मैं काबुल या दिल्ली चला जाऊं। तो फिर मोदी असम के मुसलमानों के साथ क्या गलत कर रहे हैं।''

हाफिज हम्दुल्लाह जमीयत-उल-इस्लाम के एक नेता हैं और उनकी जमात के प्रमुख मौलान फजलुर्रहमान इस वक़्त कराची से इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च कर रहे हैं ताकि इमरान ख़ान से इस्तीफा ले सकें।

कल ही कराची में एक रिटायर्ड पुलिस एन्काउंटर स्पेशलिस्ट राव अनवार के हाथों कथित तौर पर मारे जाने वालों की याद में आर्टिस्ट अदीला सलमान ने 'किलिंग फील्ड्स ऑफ कराची' के नाम से एक मैदान में 444 प्रतीकात्मक कब्रें बनाईं।


एक घंटे के बाद ही सादा कपड़ों में कुछ लोग वहां आए और सब लोगों को बाहर निकाल कर उस जगह को सील कर दिया। अदीला ने पूछा कि आप कौन हैं? तो जवाब मिला, ''हम एक गुप्तचर संस्था के कर्मचारी हैं।'' अदीला ने आगे पूछा, कौन सी संस्था? तो जवाब मिला, ''बताया तो है, गुप्तचर।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed