फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan cried on kashmir in the front of UN High Commissioner

यूएन उच्चायुक्त के पास पाक ने रोया कश्मीर का दुखड़ा

Mon, 12 Sep 2016 04:29 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
 Pakistan cried on kashmir in the front of UN High Commissioner
- फोटो : getty images

कश्मीर  मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण की कोशिश के तहत पाकिस्तान ने एक बार फिर जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त से मुलाकात की और कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए घड़ियाली आंसू बहाए।

विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष दूत तथा नेशनल असेंबली में विदेश मामलों की स्थायी समिति के चेयरमैन सरदार अवैस अहमद खान लेघारी ने प्रिंस जैद राअद अल हुसैन से मुलाकात की और कश्मीर मुद्दे का अपना पुराना राग छेड़ा।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘लेघारी ने यूएन उच्चायुक्त को कश्मीर में जारी मानवाधिकार उल्लंघन की जानकारी दी और बताया कि यह मसला सभी पाकिस्तानियों की चिंता का विषय है। जैद ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनका कार्यालय कश्मीर में हालात की समीक्षा कर रहा है और इस संबंध में भारत और पाकिस्तान के भी संपर्क में है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed