{"_id":"5a8819a14f1c1b2a788b63b9","slug":"pakistan-court-gives-death-sentence-to-raped-murdered-7-year-old-girl-zainab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 साल की बच्ची जैनब के रेप के दोषी को पाकिस्तानी कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
7 साल की बच्ची जैनब के रेप के दोषी को पाकिस्तानी कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
zainab
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी कोर्ट ने सात साल की बच्ची जैनब से रेप और उसके बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। पाकिस्तानी आतंकवाद विरोधी अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। बता दें कि इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध उत्पन्न हो गया था। पाकिस्तानी अवाम ने फांसी की मांग करते हुए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए थे।
पाकिस्तान में सात साल की बच्ची से रेप के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि यह बच्ची घर से अचानक गायब हो गई थी, काफी ढूंढने के बाद चार दिन बाद बच्ची का शव मिला था।

बच्ची की लाश को कसूर जिले के डंपस्टर में कचरे के ढेर से बरामद किया था। मामला जनवरी का है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि यह एक साल में इस तरह की 12वीं घटना थी। इसके बाद पुलिस ने युद्ध स्तर पर जांच शुरू की। इन लड़कियों का डीएनए भी किया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सहित 8 लड़कियों का डीएनए मेल किया। आरोपी बच्ची का पड़ोसी ही था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 वर्षीय आरोपी इमरान अली को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी जिले कसूर में 2015 में भी एक बच्ची गायब हो गई थी। पुलिस ने उपरोक्त मामले के आधार पर ही जांच शुरू की। जांच में पाया कि इस मामले में भी आरोपी पड़ोसी ही निकला। इस मामले में दो लोग शामिल थे। खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में एक दिन में 10 ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें बच्चियों के साथ छेड़छाड़ या दुष्कर्म की कोशिश की जाती है।