फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan counter on Defence Minister Manohar parrikar speech

मोदी के मंत्री के बहाने पाकिस्तान ने भारत को घेरा

Sun, 24 May 2015 12:57 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
pakistan counter on Defence Minister Manohar parrikar speech

पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के इस बयान पर गहरी चिंता जताई है कि भारत 'आतंकवाद के खिलाफ आंतकवाद' इस्तेमाल करेगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश और रक्षा मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारतीय रक्षा मंत्री के बयान ने पाकिस्तान के भीतर चरमपंथी घटनाओं में भारत के शामिल होने को लेकर पाकिस्तान की आशंकाओं की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है कि किसी देश की चुनी हुई सरकार के मंत्री ने खुले तौर पर दहशतगर्दी को रोकने के लिए दहशतगर्दी के इस्तेमाल की बात कही है। पर्रिकर ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में चरमपंथियों से मुकाबला करने के सिलसिले में कांटे से कांटा निकालने की बात कही थी।

विज्ञापन

चरमपंथ दोनों देशों की साझा समस्या

pakistan counter on Defence Minister Manohar parrikar speech

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश से अच्छे संबंध चाहता है और चरमपंथ दोनों देशों की साझा समस्या है और उन्हें मिलकर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है। हाल में कराची में हुए हमले में पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय खुफ‌िया एजेंसी रॉ के शामिल होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed