फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan could germinate new forms of terror

पाक मीडिया की लताड़- आतंकियों का हमदर्द है पाकिस्तान, यहां की जमीन पर अंकुरित होता है 'आतंक'

Mon, 09 Apr 2018 07:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistan could germinate new forms of terror
एक पाकिस्तानी दैनिक ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद और आतंकी समूहों के प्रति हमदर्दी करने से बचना चाहिए।  वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। दैनिक ने यह भी कहा है कि अगर अब भी पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उनकी धरती पर नए रूपों में आतंक का अंकुरण होगा। और इससे अतंरराष्ट्रीय समुदायों को पाक के खिलाफ उंगली उठाने का मौका बार बार मिलता रहेगा।  
विज्ञापन


पाकिस्तान के दैनिक एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपने एक लेख में पाकिस्तान सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। लेख में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में ऐसे आतंकी समुदाय हैं जिन्हें स्थानीय समुदायों से समर्थन प्राप्त है और इसी समर्थन की वजह से ये समूह पाकिस्तान में फल फूल रहे हैं।
विज्ञापन


   पाकिस्तान की जमीं पर फल फूल रही इसी आतंकियों के समूहों पर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल बार बार उंगली उठाता रहा है और पूरा विश्व पाकिस्तान को आतंक का गढ़ मानता है। अखबार ने पाकिस्तान को एक 'अनफॉरचुनेट देश' भी कहा है। आतंक की वजह से ही पाकिस्तान को कई वैश्विक सूचियों में सीधे तौर विश्व के लिए खतरा कहा जाता है और कहा जा रहा है। इसे आतंक का गढ़ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार की नाक के नीचे, बिना किसी डर के धड़ल्ले से हो रहा है

Pakistan could germinate new forms of terror
संपादकीय में आगे लिखा है कि भले ही पाकिस्तान ने ग्लोबल लिस्ट में शामिल कुछ लोगों गिरफ्तार किया गया है लेकिन कई को गिरफ्तार भी नहीं गया है। यही आतंकवादी और चरमपंथी समूह कई लोगों को अपने समूह में शामिल भी कर रहे हैं। यह सब सरकार की नाक के नीचे, बिना किसी डर के धड़ल्ले से हो रहा है जो भविष्य में आतंक को बढ़ाने में मदद भी करेगा। यही आतंक हमारी सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। 

वैसे कई आतंकी समूहों का नाम अभी लिस्ट में नहीं आया है लेकिन भविष्य में इसके आने की पूरी संभावना है। यही पाकिस्तान में पलते बढ़ते आतंक की सबसे बड़ी समस्या है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने पिछले दिनों जारी की लिस्ट में 139 पाकिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल किए गए हैं। हो सकता है कि कुछ मामलों में इनकार किया जाए लेकिन अधिकतर मामलों में सबूत मौजूद हैं कि पाकिस्तान में आतंक बढ़ रहा है। 

आने वाले समय में पाकिस्तान के आतंकियों की लिस्ट कम होने की संभावना तबतक दिखाई नहीं दे रही है जब तक सरकार आतंक के खिलाफ सफल और कड़ा कदम नहीं उठाती है।  संपादकीय में यह भी लिखा है कि विश्वपटल पर पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र कहा जाता रहेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed