फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan closed 182 madrassas

आतंक पर सख्त पाक, 182 मदरसों पर जड़ा ताला

Tue, 02 Feb 2016 08:50 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
Pakistan closed 182 madrassas

पाकिस्तान के पेशावर में सैन्य स्कूल पर हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद पाक सरकार ने आतंक से लोहा लेने की जो शपथ ली थी, उसकी गाज देश के मदरसों पर सबसे ज्यादा पड़ी।

विज्ञापन


2014 में हुए इस आतंकी हमले के बाद से लेकर अब तक देश में तकरीबन 182 मदरसे बंद कर दिए गए हैं। इन मदरसों पर यह कार्रवाई यहां चलने वाली कट्टरता की गतिविधियों के बाद की गई है।
विज्ञापन

पंजाब, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बंद किए मदरसे

Pakistan closed 182 madrassas

एसोसिएशन ऑफ प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये मदरसे पंजाब, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बंद किए गए हैं। अखबार की मानें, तो ये मदरसे कट्टरता को बढ़ावा देने की गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

इसके अलावा पाकिस्तान स्टेट बैंक ने ऐसे 126 खाते सील किए हैं, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही खातों में रखी एक अरब की रकम पर भी ताला लग गया है। 2014 में पेशावर के सैन्य स्कूल में हुए आतंकी हमले में बच्चों समेत 150 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed