फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan claims Raw officer arrested in balochinstan

'बलूचिस्तान में पकड़े गए जासूस का भारत सरकार से कोई लेना-देना नहीं'

Fri, 25 Mar 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
Pakistan claims Raw officer arrested in balochinstan
भारत पर बलूचिस्तान में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप - फोटो : BBC
पाकिस्तान के बलू‌चिस्तान में भारतीय जासूस को पकड़ने के दावे को भारतीय विदेश मंत्रालय ने ‌खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारत के उच्चायुक्त के सामने उठाया था। इस पर जवाब देते हुए भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान में गिरफ्तार व्यक्ति का भारत सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। वो व्यक्ति पहले ही भारतीय नेवी से सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन


भारत का किसी भी देश के अंदरूनी मामलों में दखल देने में कोई रूचि नहीं है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान में शांति औ स्थिरता बनी रहे जोकि सभी के हित में है।
विज्ञापन


पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिफ गिरफ्तार किए गए भारतीय जासूस स्थानीय अलगाववादी लड़ाकों की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने इसे बलूचिस्तान में जारी हिंसा में भारतीय हस्तक्षेप का स्पष्ट सबूत फरार दिया है। वहीं भारत ने अभी इस गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने बीबीसी से कहा, 'रॉ के एक सेवारत अधिकारी को दक्षिण ब्लूचिस्तान से पकड़ा गया है।'

उन्होंने कहा कि रॉ के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह बात साबित हो गई है कि बलूचिस्तान में हालात बाहरी हस्तक्षेप, विशेषकर रॉ के कारण खराब हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पहले दिन से कह रहा हूँ कि बलूचिस्तान में रॉ काम कर रही है। सब लोग मुझसे सबूत मांगते थे। अब इससे बढ़कर और क्या सबूत होगा कि उनका एक अधिकारी बलूचिस्तान में बैठ कर काम कर रहा है।'

'गिरफ्तार जासूस भारतीय नौसेना में कार्यरत अधिकारी हैं'

Pakistan claims Raw officer arrested in balochinstan
गिरफ्तार अधिकारी किस रैंक का है इसका पता नहीं - फोटो : BBC
एक सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि वह इस समय यह नहीं बता सकते कि गिरफ्तार व्यक्ति किस रैंक के अधिकारी हैं लेकिन इसकी जांच की जा रही है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया की कुछ रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि गिरफ्तार जासूस भारतीय नौसेना में कार्यरत अधिकारी हैं।

गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें पूछताछ के लिए राजधानी इस्लामाबाद लाया जा रहा है। पाकिस्तान लंबे समय से भारत पर बलोचिस्तान में दख़ल देने के आरोप लगाता रहा है।

पाकिस्तान का बलोचिस्तान प्रांत इस्लामी चरमपंथ, नस्लीय और आपराधिक हिंसा और अलगाववाद से प्रभावित है। लेकिन ऐसी गिरफ्तारी के मामले बेहद कम ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed