फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan claim on Jinnah House, India rejects

पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा- यह भारत की संपत्ति

Fri, 21 Dec 2018 01:18 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistan claim on Jinnah House, India rejects
मुंबई स्थित जिन्ना हाउस - फोटो : ANI

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर मुंबई में स्थित जिन्ना हाउस पर अपना दावा ठोका। साथ ही कहा कि इस भवन को अपने नियंत्रण में लेने का भारत का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान का यह दावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस बयान के अगले दिन आया है, जिसमें स्वराज ने मुंबई स्थित जिन्ना हाउस को अपने मंत्रालय के नाम स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया चलने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान के यह मुद्दा उठाने के थोड़ी ही देर बाद ही भारत ने भी करारा जवाब देते हुए उसका दावा खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि जहां तक इस संपत्ति की बात है, तो पाकिस्तान को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। यह भारत सरकार की संपत्ति है और इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिन्ना हाउस का उपयोग हैदराबाद हाउस की तर्ज पर ही करने का निर्णय लिया है और इसी के तहत उसे तैयार किया जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार हैदराबाद हाउस का उपयोग विदेशी मेहमानों के साथ बैठक करने और उनके सम्मान में आयोजन करने के लिए करती है।
विज्ञापन


इससे पहले इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि जिन्ना हाउस पर हमारा दावा है और हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि कोई दूसरा उसकी कस्टडी ले। भारतीय पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि यह संपत्ति पाकिस्तान से संबंध रखती है। हमारे पास इसका रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जिन्ना हाउस का इतिहास

मुंबई के मालाबार हिल इलाके में समुंदर किनारे बने जिन्ना हाउस का निर्माण आर्किटेक्ट क्लाउड बैटले ने यूरोपियन शैली में किया था। पाकिस्तान के संस्थान मोहम्मद अली जिन्ना इस भवन में 1930 के दशक के अंत में कुछ सालों तक रहे थे। पाकिस्तान लगातार इस संपत्ति पर अपना हक होने का दावा ठोकता रहा है और उसकी मांग है कि यह भवन उसे मुंबई में अपना दूतावास स्थापित करने के लिए हैंडओवर कर दिया जाए। 

जिन्ना की बेटी ने लगाई हुई है याचिका

जिन्ना की बेटी दीना वाडिया ने अगस्त 2007 में बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने खुद को जिन्ना का कानूनी उत्तराधिकारी बताते हुए इस भवन का कब्जा देने की मांग की थी। दीना वाडिया की मौत के बाद यह मुकदमा उनके बेटे व वाडिया समूह के चेयरमैन नुस्ली नेविले वाडिया लड़ रहे हैं। हालांकि रवीश कुमार ने दीना वाडिया की याचिका पर लंबित मामले को लेकर कहा कि इस बात पर कुछ करने की जरूरत नहीं है कि कौन लड़ रहा है। यह संपत्ति भारत सरकार की है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि याचिकाकर्ता की राष्ट्रीयता पर कोई सवाल नहीं है।

करतारपुर से बदला नहीं करेगा पाकिस्तान

क्या पाकिस्तान अदला-बदली के सौदे के तौर पर जिन्ना हाउस के बदले करतारपुर साहिब की जमीन भारत को सौंपेगा? यह सवाल उठने पर पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि बिल्कुल नहीं। 

हामिद की रिहाई से नहीं बदलेगी पाक की कश्मीर नीति

मोहम्मद फैसल ने भारतीय कैदी हामिद निहार अंसारी की रिहाई पर कहा कि वह अवैध तरीके से पाकिस्तान आया था और जासूसी के लिए गिरफ्तार होने पर उसे सजा दी गई थी। पाकिस्तानी कानून के अनुसार ही सजा पूरी होने पर उसे रिहा किया गया है। लेकिन इससे पाकिस्तान की कश्मीर नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed