{"_id":"59cd28b94f1c1ba1538b4bbb","slug":"pakistan-china-and-afghanistan-officials-hold-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन, पाक और अफगानिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चीन, पाक और अफगानिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
चीन, पाक और अफगानिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के बीच युद्ध प्रभावित देश (अफगानिस्तान) में शांति और विकास स्थापित करने के लिए इस्लामाबाद में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान में बताया गया कि 26 और 27 सितंबर को चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान (सीएपी) के बीच व्यावहारिक सहयोग संवाद की दूसरी बैठक काबुल में आयोजित हुई। तीनों पक्षों ने त्रिपक्षीय व्यावहारिक सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की और संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
पढ़ें- आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव: पाक विदेश मंत्री
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि तीनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि त्रिपक्षीय व्यावहारिक सहयोग का मकसद अफगानिस्तान में शांति की पुनर्स्थापना और आर्थिक विकास को सहयोग देना है। तीनों पक्ष काबुल की प्राथमिकताओं को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए संचार को बढ़ाने और पाकिस्तान और चीन द्वारा अफगानिस्तान को दिए जाने वाले सहयोग में समन्वय करने पर सहमत हुए है।