फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan cancels Commonwealth parliamentary conference over issue of invitation to J&K assembly speaker

भारत के विरोध पर पाक में कॉमनवेल्थ सम्मेलन रद्द

Fri, 21 Aug 2015 12:08 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cancels Commonwealth parliamentary conference over issue of invitation to J&K assembly speaker
कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) संसदीय यूनियन कांफ्रेंस में जम्मू कश्मीर के स्पीकर को न्योता नहीं दिए जाने की पाक की करतूत पर भारत का विरोध आखिरकार रंग लाया है। भारत के भारी विरोध के बाद पाकिस्तान ने यह कांफ्रेंस आयोजित करने से मना कर दिया है। अब यह सम्मेलन न्यूयॉर्क में आयोजित होगा।
विज्ञापन


यह कांफ्रेंस 30 सितंबर से आठ अक्तूबर तक इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली थी। सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान ने सभी कॉमनवेल्थ देशों और उनकी विधान सभाओं के स्पीकर को न्योता दिया था। हालांकि उसने जम्मू कश्मीर के स्पीकर कविंदर गुप्ता को न्योता नहीं दिया था।
विज्ञापन


पड़ोसी देश के इस कदम से खफा भारत ने सम्मेलन के बहिष्कार की धमकी थी। भारत की अपील के बाद भी पाकिस्तान अपने रुख पर अड़ा था।

अब न्यूयॉर्क में आयोजित होगी कांफ्रेंस

Pakistan cancels Commonwealth parliamentary conference over issue of invitation to J&K assembly speaker

पाकिस्तानी संसद के निम्न सदन नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने दावा करते हुए कहा, ‘हमने लंदन स्थित कॉमनवेल्थ सचिवालय को सूचित कर दिया है कि कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है, इसलिए पाकिस्तान में यह सम्मेलन आयोजित कराना असंभव है।’

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अब न्यूयॉर्क में होगा। पाकिस्तान अब कश्मीर विवाद पर सभी कॉमनवेल्थ देशों को विस्तृत खत लिखेगा। साथ ही कॉमनवेल्थ के सभी मंचों पर इस  मसले को उठायेगा भी। पाकिस्तानी स्पीकर ने कहा कि उनका देश कश्मीर मसले को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर को न्योता नहीं दिया जाएगा। कश्मीर के स्पीकर को न्योता नहीं दिए जाने के आधार पर ही इस कार्यक्रम को पाकिस्तान में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया था।

भारत ने दी थी बहिष्कार की धमकी

Pakistan cancels Commonwealth parliamentary conference over issue of invitation to J&K assembly speaker

पाकिस्तान के इस कदम पर भारत ने कार्यक्रम के बहिष्कार की धमकी दी थी। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा था, ‘सभी राज्यों की विधानसभाओं के स्पीकर की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि अगर पाकिस्तान इस बैठक में जम्मू कश्मीर के स्पीकर को न्योता नहीं देता है तो हम इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।’

न्योता भेजो नहीं तो कार्यक्रम स्थल बदलो: भारत की मांग थी कि या तो जम्मू कश्मीर के स्पीकर को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा जाए या फिर कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया जाए। माना जा रहा है कि भारत के दबाव के चलते ही कार्यक्रम स्थल को इस्लामाबाद से न्यूयॉर्क स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed