{"_id":"5a8e1da94f1c1b78028b5c60","slug":"pakistan-can-get-first-woman-hindu-senator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को मिल सकती है पहली महिला हिंदू सीनेटर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक को मिल सकती है पहली महिला हिंदू सीनेटर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में थार की कृष्णा कुमारी कोहली मुस्लिम बहुल देश की पहली हिंदू महिला सीनेटर बन सकती हैं। सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने बुधवार को यह बात कही।
विज्ञापन
पाक के चुनाव आयोग ने 39 वर्षीय कोहली के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया है। पीपीपी ने उन्हें सिंध विधानसभा के एक अल्पसंख्यक संसदीय सीट से नामांकित किया था। इस सीट के लिए 3 मार्च को चुनाव होंगे। पीपीपी प्रवक्ता ने कहा कि कोहली पाकिस्तान की पहली ऐसी दलित महिला होंगी जो कि सीनेटर बनेंगी। कोहली की जाति का उल्लेख पाकिस्तानी अनुसूचित जातियां अध्यादेश- 1975 में है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि पहली गैर मुस्लिम सीनेटर को नामित करने का श्रेय भी पीपीपी के पास है जिसने 2009 में एक दलित डॉ. खाटूमल जीवन को सामान्य सीट से सीनेटर चुना था। इसी तरह 2015 में सीनेटर चुने जाने वाले इंजीनियर ज्ञानीचंद दूसरे दलित थे। उन्हें भी पीपीपी ने सामान्य सीट से उतारा था।
विज्ञापन