फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan calls for Indian Diplomat after Shotgun

बिना उकसावे वाली गोलाबारी के लिए पाक ने भारतीय राजनयिक को बुलाया

Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan calls for Indian Diplomat after Shotgun
सेना
पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर की जा रही गोलाबारी के मुंहतोड़ जवाब से पाक में बौखलाहट है। सोमवार को उसने भारत के उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को बुलाकर सेना की ओर से की जा रही ‘बिना उकसावे वाली गोलाबारी’ के लिए विरोध जताया। पाक का कहना है कि इसमें उसके दो नागरिकों की जान गई है।
विज्ञापन

 
पाक विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पाक के महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क)  मोहम्मद फैसल ने जेपी सिंह को बुलाकर भारतीय सैन्य बलों की ओर से की जा रही कार्रवाई की निंदा की। पाक का दावा है कि इस कार्रवाई में उसके दो नागरिक मारे गए हैं। 
विज्ञापन


चार फरवरी को नेजापीर, निकियाल और कारेला सेक्टर में भारत की गोलाबारी से उसके दो नागरिकों रफाकत अली (18) और तसलीम बेगम (25) की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत सात अन्य घायल हो गए। फैसल का दावा है कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा और सीमा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। भारत की ओर से भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed