फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan block distribution of dawn newspaper after nawaz sharif confession over Mumbai attack

पाक ने सबसे पुराने अखबार डॉन के वितरण पर लगाई रोक, छापा था मुंबई हमले पर नवाज का कबूलनामा

Sat, 19 May 2018 03:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistan block distribution of dawn newspaper after nawaz sharif confession over Mumbai attack

पिछले दिनों पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के सबसे पुराने अंग्रेजी दैनिक डॉन को एक इंटरव्यू देकर दुनिया भर में सनसनी फैला दी। दुनियाभर में नवाज शरीफ के इस कबूलनामे के बाद पाकिस्तान की चौतरफा किरकिरी हो रही है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने अब इस किरकिरी का सारा ठीकरा डॉन के ऊपर फोड़ दिया है। सरकार ने  देश के कई हिस्सों में अखबार के वितरण पर रोक लगा दी है। मीडिया वॉचडॉग के मुताबिक, यह रोक पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के 2008 में हुए मुबंई हमलों पर दिए बयान को प्रकाशित करने के बाद लगाई गई है। बता दें कि द डॉन को दिए इंटरव्यू में शरीफ ने कहा था कि मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान और यहां के ही आतंकियों का हाथ था।
विज्ञापन


प्रेस की आजादी को बढ़ावा देने वाले गैर-सरकारी संगठन रिपोर्टर्स विथआउट बॉर्डर ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया है। आरएसएफ के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत के ज्यादातर हिस्सों, सिंध प्रांत के कई शहरों और सभी सैन्य छावनी में अखबार के वितरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवाज के कबूलनामे के बाद पाकिस्तान आर्मी में हड़कंप मच गया था जिसके बाद एक हाई लेवल मीटिंग में भी उनके इस बयान की निंदा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed