{"_id":"5a3624d84f1c1b74698c2420","slug":"pakistan-blast-in-catholic-church-in-baluchistan-s-quetta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: बलूचिस्तान की चर्च में बड़ा बम धमाका, 4 की मौत समेत 25 घायल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: बलूचिस्तान की चर्च में बड़ा बम धमाका, 4 की मौत समेत 25 घायल
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बलूचिस्तान में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि क्वेटा के जरहूं रोड पर स्थित कैथोलिक चर्च को निशाना बनाया गया है और इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा बुरी तरह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट चर्च के अंदर हुआ है या बाहर हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक सुसाइड बॉम्ब अटैक है। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली कराकर घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
#UPDATE 4 killed, 25 injured as terrorists storm Church in Balochistan's #Quetta : Pakistan media pic.twitter.com/doqnogRnpj
— ANI (@ANI) December 17, 2017
विज्ञापन
इससे पहले अक्तूबर में आतंकियों ने क्वेटा को निशाना बनाया था, जिसमें 6 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 8 लोग घायल हुए। धमाका शरियब मिल इलाके में बुधवार को सिब्बी रोड पर उस वक्त हुआ जब 35 लोगों को लेकर जा रही एक पुलिस की गाड़ी इलाके से गुजर रही थी।
पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान असुरक्षा के माहौल से गुजर रहा है। इस प्रांत में कई सड़क किनारे हुए धमाकों और आत्मघाती हमलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। 26 सितंबर को भी शहर में उस वक्त धमाका हुआ जब 100 बच्चों को लेकर जा रही बस क्वेटा के हाना रोड से गुजर रही थी।