{"_id":"5a50f3904f1c1b3e198b5346","slug":"pakistan-blacklists-hafiz-saeed-s-organistaions-after-trump-threatens","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के गुस्से से सुधरने लगा पाक, आतंकी हाफिज के कई संगठनों को किया ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ट्रंप के गुस्से से सुधरने लगा पाक, आतंकी हाफिज के कई संगठनों को किया ब्लैकलिस्ट
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पर अमेरिका की तरफ से आर्थिक मदद रोके जाने का असर अब साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा समेत 72 संगठनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। पाक के इस कदम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बाद की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने शनिवार को काली सूची में डाले गए 72 संगठनों की सूची जारी की। इसमें जमात-उद-दावा, उसकी आनुषंगिक इकाई फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन काली सूची में शामिल किए गए संगठनों को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद करना या इन्हें बढ़ावा देना कानूनी अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
भूमिगत होकर काम करने वाले संगठनों पर अंकुश
सोमवार को सरकार ने उन संगठनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया, जो भूमिगत होकर काम कर रहे हैं। सरकार की तरफ से इन प्रतिबंधित संगठनों के धन जुटाने या ऐसी किसी भी गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
बताया जाता है कि इन संगठनों से जुड़े लोग चोरी-छिपे पैसे एकत्रित करने के काम में लगे थे। इस तरह इनकी आतंकी गतिविधियों को पैसे की कमी नहीं हो रही थी। फिलहाल इस्लामाबाद में एफआईएफ के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार ने लोगों से यह भी कहा है कि इन संगठनों से जुड़े व्यक्तियों की किसी भी गतिविधि पर शंका हो तो तुरंत इसकी सूचना दें।