{"_id":"140617c9da813a1ecc540884c868ab9a","slug":"pakistan-attack-punjab-home-minister-died-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तानी मंत्री को मारकर लिया अपने नेता की मौत का बदला'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
'पाकिस्तानी मंत्री को मारकर लिया अपने नेता की मौत का बदला'
Updated Sun, 16 Aug 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-झांगवी ने आत्मघाती धमाके में पंजाब प्रांत के गृह मंत्री शुजा ख़ानज़ादा की मौत की ज़िम्मेदारी ली है। इस प्रतिबंधित गुट का कहना है कि उनसे पिछले महीने पुलिस कार्रवाई में हुई अपने नेता की मौत का बदला लिया है।
विज्ञापन
रविवार को ख़ानज़ादा के चुनाव क्षेत्र अटक में उनके दफ्तर को उस वक्त निशाना बनाया गया, जब उनसे मिलने सैकड़ों लोग वहां आए हुए थे। धमाके में कुल 12 लोग मारे गए जबकि कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
खानजादा चरमपंथी गुटों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खास सक्रिय थे और उन्हें कई चरमपंथी गुटों से धमकियां भी मिली थीं। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि धमाके के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि सुरक्षा पर्याप्त प्रबंध थे या नहीं।
विज्ञापन