फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Atif Mian resigns from EAC after imran khan order

डरपोक हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, 15 दिनों में ही दुनिया ने देख ली असलियत

Sat, 08 Sep 2018 06:44 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Atif Mian resigns from EAC after imran khan order

पाकिस्तान को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान का दांव उनपर ही उल्टा पड़ गया। उन्होंने नए पाकिस्तान के सपने को साकार करने के लिए जिस शख्स को नियुक्त किया था उसे ही नौकरी से निकाल दिया।

विज्ञापन


उनका यह दांव 15 दिन के अंदर ही खोखला साबित हुआ। दरअसल इमरान ने कट्टरपंथी तत्वों के दबाव में प्रिंस्टन विवि के जाने-माने अर्थशास्त्री आसिफ मियां को आर्थिक सलाहकरा परिषद् से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आतिफ मियां की गिनती दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों में होती है।
विज्ञापन


नौकरी से क्यों निकाला?

दरअसल आसिफ मियां अहमदी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, कट्टरपंथियों के दबाव में उन्होंने यह फैसला लिया। पाकिस्तान के संविधान में अहमदियों को गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है और उनकी मान्यताओं को कई प्रमुख इस्लामिक स्कूलों में ईशनिंदा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति को फिर से पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने इमरान की अध्यक्षता में एक आर्थिक सलाहकार परिषद् का गठन किया है। जिसमें विदेंशी अर्थशास्त्रियों को भी जगह दी गई है। 


आलोचनाओं के घेरे में इमरान सरकार

इमरान सरकार द्वारा दिग्गज अर्थशास्त्री को हटाने के फैसले की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'सरकार का यह फैसला निराशजनक है, उन्होंने एक मशहुर अर्थशास्त्री को दरकिनार किया है। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अहमदी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed