फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: At least 12 dead in suicide blast at Jhal Magsi shrine

पाक की सूफी दरगाह में फिदायीन हमला, 18 की मौत, 20 घायल

Fri, 06 Oct 2017 04:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Oct 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: At least 12 dead in suicide blast at Jhal Magsi shrine

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की एक सूफी दरगाह पर बृहस्पतिवार को हुए एक फिदायीन हमले में एक पुलिसकर्मी समेत 18 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन


उपायुक्त असादुल्लाह काकर ने बताया कि प्रांत के झल मग्सी जिले की मशहूर दरगाह फतेहपुर पर एक आतंकी ने घुसने की कोशिश की और पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने खुद को उड़ा दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से सभी शव निकाले जा चुके हैं। घायलों में कुच की हालत गंभीर बताई गई है। जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। बृहस्पतिवार होने के कारण दरगाह पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। दरगाह परिसर में पारंपरिक धमाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा था।
विज्ञापन


बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने कहा कि अब तक की जांच से पता चला है कि यह एक फिदायीन हमला था। जांच जारी है और घायलों को जिला अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तालिबान हो सकता है क्योंकि यह आतंकी संगठन सूफी दरगाहों को निशाना बनाता रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल बलूचिस्तान में ही शाह नूरानी दरगाह पर आतंकियों ने हमला बोला था। जिसमें 52 लोगों की मौत हो गई थी और 102 घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed