{"_id":"592171944f1c1b4273535ca5","slug":"pakistan-army-to-jointly-fight-case-with-government-in-icj","type":"story","status":"publish","title_hn":"#kulbhushanjadhav: पाक सेना सरकार के साथ मिलकर लड़ेगी ICJ में केस- नेशनल असेंबली स्पीकर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
#kulbhushanjadhav: पाक सेना सरकार के साथ मिलकर लड़ेगी ICJ में केस- नेशनल असेंबली स्पीकर
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 21 May 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
jadhav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना, सरकार के साथ मिलकर के आईसीजे में कुलभूषण जाधव के मामलें में अपना पक्ष रखेगी। पाकिस्तान रेडियो ने नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में सरकार और सेना में सहमति बन गई है और दोनों के प्रतिनिधि हेग में इसकी पैरवी करेंगे।
जाधव को कहा आतंकी
जाधव को आतंकी बताते हुए सादिक ने कहा कि आतंकवादियों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सादिक ने कहा कि कई दल इस मामले में मिली हार को भी बढ़ा चढ़ाकर के पेश कर रहे हैं। सादिक ने कहा कि जाधव मामले में कानूनी राय लेने पर बात होनी चाहिए।
कानून रूप से होगा केस का खात्मा
कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट से मुंह की खाने वाला पाकिस्तान किसी भी नीचता तक जाने के लिए तैयार बैठा है। ये पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जाधव मामले को कानूनी नियमों से ही आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले निसार ने कहा कि जाधव को कानूनी रूप में सजा सुनाई गई थी और अब इसका खात्मा भी कानूनी रूप में ही होगा।
विज्ञापन
निसार के इस बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अगर आईसीजे पाक के पक्ष में फैसला नहीं देता है तो फिर वो अपनी मनमानी कर सकता है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कई बड़ी शख्सयितों ने विरोध में कहा था कि जाधव के मामले में पाक को आईसीजे नहीं जाना चाहिए था। उनकी दलील थी कि ये देश की आतंरिक सुरक्षा का मामला है, जिसे आईसीजे तय नहीं करेगा।
बता दें कि गुरुवार को आईसीजे ने भारत के पक्ष में फैसला देते हुए जाधव की फांसी पर रोक लगा दी। इससे बाद बौखलाए पाक ने दोबारा सुनवाई के लिए याचिका डाली और कहा कि वे फिर सबूत लेकर पेश होंगे।