फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Army releases video claiming destruction of Indian posts across LoC again

नहीं बाज आ रहा पाक, दो हफ्ते में दूसरी बार जारी किया फर्जी वीडियो

Mon, 05 Jun 2017 04:04 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Mon, 05 Jun 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
 Pakistan Army releases video claiming destruction of Indian posts across LoC again
पाकिस्तान ने दो हफ्ते के भीतर दूसरी बार नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप भारतीय सेना की चौकियों को तबाह करने का फर्जी वीडियो जारी किया है।  27 सेकेंड का यह वीडियो पाक सेना की तरफ से पांच सैनिकों को मारे जाने के दावे के एक दिन बाद आया है।
विज्ञापन


पाक सेना ने शनिवार को एलओसी से सटे ताता पानी सेक्टर में भारत की तरफ से उकसावे के बाद जवाबी कार्रवाई में पांच भारतीय सैनिकों के मार गिराने का दावा किया था। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने अल सुबह ट्विटर पर यह वीडियो जारी किया। वीडियो के साथ संक्षिप्त जानकारी में उन्होंने कहा, ‘भारतीय पक्ष द्वारा निर्दोष नागरिकों पर बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में पाक सेना द्वारा एलओसी पर भारतीय पक्ष की तबाही दिखाती वीडियो क्लिप।’ दो हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तानी सेना ने ऐसा वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन


इससे पहले 24 मई को भी उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कथित तौर पर एलओसी पर भारतीय पक्ष को हुए भारी नुकसान को दिखाया गया था। इससे पहले भारतीय सेना ने एक वीडियो क्लिप जारी की थी जिसमें पाकिस्तानी चौकियों पर किए गए ‘दंडात्मक हमले’ को दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed