फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Army headquarters to be built in 100 billion in Islamabad

इस्लामाबाद में 100 अरब में बनेगा पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय

Sat, 28 Oct 2017 02:02 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sat, 28 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Army headquarters to be built in 100 billion in Islamabad
पाक आर्मी
पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय को रावलपिंडी से हस्तांतरित करके इस्लामाबाद लाने की योजना की सरकार ने समीक्षा की है। शीर्ष रक्षा सूत्रों के मुताबिक सेना इस योजना पर अमल के लिए 100 अरब रुपये देगी। 
विज्ञापन


रक्षा को लेकर सीनेट की स्थायी कमेटी को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जमीरउल हसन ने कहा कि 2450 एकड़ जमीन इस्लामाबाद में रक्षा कांपलेक्स के लिए आवंटित की जा चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी बताया कि इसके मद्देनजर पांच हजार परिवारों को अन्य स्थानों पर भेजना होगा। हसन के मुताबिक रक्षा कांपलेक्स के निर्माण में करीब 100 अरब रुपये खर्च होंगे। गौरतलब है कि रक्षा मुख्यालय को हस्तांतरित करने की योजना पर 1970 से विचार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 2008- 09 के दौरान वित्तीय बाधाओं के चलते तत्कालीन जनरल असफाक परवेज कियानी के निर्देश पर इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 2009 में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने सैन्य मुख्यालय में हमला कर दिया था। हालांकि सभी चारों आतंकी मारे गए लेकिन इसमें छह सैनिक भी शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed