{"_id":"5b03c3cd4f1c1be4408b6ca5","slug":"pakistan-army-chief-warns-israel-said-we-can-destroy-you-in-12-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक आर्मी कमांडर ने इजरायल को दी चेतावनी, कहा- 'मिनटों में यहूदियों को उखाड़ फेकेंगे'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक आर्मी कमांडर ने इजरायल को दी चेतावनी, कहा- 'मिनटों में यहूदियों को उखाड़ फेकेंगे'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सीनियर आर्मी कमांडर ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि 'यदि इजरायल हमारी धरती पर आक्रमण की कोशिश करता है तो हम 12 मिनट में ही यहूदियों को उखाड़ फेकेंगे।' यह बात उन्होंने एडब्लू डी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कही।
विज्ञापन
जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमिटि के चेयरमैन जनरल जुबैर महमूद हयात का कहना है कि वह यहूदी विरोधी नहीं हैं। दूसरे देशों को लेकर चिंतित होने की बजाय अब पाकिस्तान को खुद को बदलने की जरूरत है। वहीं फिलिस्तीन के समर्थन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि यहूदी पाकिस्तान के दुश्मन हैं। लेकिन नफरत से केवल नफरत पैदा होगी पर यह मानवाधिकार के लिए संघर्ष है जिसकी रक्षा करना सबका अधिकार है।'
विज्ञापन
उन्होंने इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि इजरायल का पाकिस्तान के साथ भरोसा कभी मजबूत नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने 1967 में यहूदी अखबार में प्रकाशित एक लेख का जिक्र भी किया। जिसमें इजरायल के संस्थापक बेन गुरियन ने लिखा था कि वर्ल्ड जियोनिस्ट मूवमेंट को पाकिस्तान से पैदा होने वाले खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
लेख में गुरियन ने कहा था कि पाकिस्तान उनके लिए खतरा है। पाकिस्तान यहूदियों से नफरत करता है और अरब के ज्यादा करीब है। यह अरब का करीबी खुद अरब से कहीं ज्यादा खतरनाक है। पाक कमांडर ने आगे कहा कि इजरायल मानता है कि सभी फिलिस्तीनी आतंकवादी हैं और वह इस्लामिक कट्टरपंथियों और आत्मघाती हमलावरों से अपने नागरिकों की रक्षा कर रहा है। लेकिन वास्तविकता बिल्कुल अलग है।