फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan angry on modi's Dawood statement

दाऊद पर मोदी के बयान से पाकिस्तान नाराज

Wed, 30 Apr 2014 11:03 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan angry on modi's Dawood statement

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी अगर भारत के प्रधानमंत्री बने तो इससे क्षेत्र में शांति के लिए ख़तरा पैदा जाएगा।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के पिछले हफ़्ते एक बयान में कहा था कि वो अगर सत्ता में आए तो दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान से भारत वापस लाएंगे। समाचार एजेंसी एपीपी के मुताबिक़, चौधरी निसार अली ख़ान ने मोदी के इस बयान को 'ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और शर्मनाक' बताया है।
विज्ञापन


चौधरी निसार अली ख़ान का कहना है, ''मोदी को पहले तय करना चाहिए कि दाऊद आख़िर कहां रहते हैं और उसके बाद उन्हें पाकिस्तान पर हमला करने का सपना देखना चाहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी ने सबक नहीं सीखा'

Pakistan angry on modi's Dawood statement

चौधरी निसार अली ख़ान ने गुजरात दंगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में अपनी 'शर्मनाक' हरक़तों से सबक शायद नहीं सीखा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति के लिए प्रयासों को पाकिस्तान की कमज़ोरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा, भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है और एक संभावित प्रधानमंत्री की ओर से इस तरह का बयान, उकसाने वाला है और भर्त्सना करने योग्य है क्योंकि इसमें अपनी आख़िरी हद पार करते हुए पाकिस्तान के प्रति दुश्मनी का रवैया दिखाया गया है।

चौधरी निसार अली ख़ान कहा कि मोदी अगर भारत के प्रधानमंत्री बने तो क्षेत्र में अस्थिरता का ख़तरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग ये समझते हैं कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपे हैं और उसकी धरती पर किसी तरह की मुहिम छेड़ने की सोचते हैं तो उन्हें ये जान लेना चाहिए कि पाकिस्तान कमज़ोर मुल्क नहीं है और इस तरह की धमकियों से नहीं डरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed