{"_id":"b7bdfcd618e62fc14fa8316285edc141","slug":"pakistan-and-afghanistan-will-jointly-attack-on-taliban-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक-अफगान ने तालिबान पर हमले का बनाया बड़ा प्लान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक-अफगान ने तालिबान पर हमले का बनाया बड़ा प्लान
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सेना प्रमुखों में सीमा के दोनों तरफ तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाने पर सहमति बन गई है। दोनों देशों की सेनाएं, सैन्य अभियानों के लिए आपस में सहयोग करेंगी। इससे पहले दोनों देश एक दूसरे पर सीमा पार से चरमपंथियों के हमलों का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर तालिबान के हमले के एक हफ्ते बाद ये फैसला लिया गया है। स्कूल पर हमले में 140 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल शेर मोहम्मद करीमी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष जनरल राहील शरीफ ने इस्लामाबाद में मुलाकात की। दोनों जनरल इस बात पर सहमत हैं कि सेना के अधिकारी तुरंत मिल कर सीमा पर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
जनरलों की इस मुलाक़ात में अमरीकी सैन्य कमांडर जॉन कैम्पबेल भी शामिल थे। जॉन कैम्पबेल अफगानिस्तान में नाटो की गठबंधन सेना के प्रमुख हैं। कैम्पबेल ने इस फैसले का स्वागत किया है।
इस बीच काबुल में अधिकारियों का कहना है कि सरहदी प्रांत कुनार में चल रही अफ़गान सेना की कार्रवाई में 250 से ज्यादा चरमपंथी मारे गए हैं।