{"_id":"59d9437e4f1c1bb6678b4a35","slug":"pakistan-admiral-zafar-mehmood-abbasi-takes-charge-as-16th-naval-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक नौसेना के नए प्रमुख बने एडमिरल जफर महमूद अब्बासी ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक नौसेना के नए प्रमुख बने एडमिरल जफर महमूद अब्बासी
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
एडमिरल जफर महमूद अब्बासी को पाकिस्तानी नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडमिरल जफर महमूद अब्बासी को पाकिस्तानी नौसेना का नया प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को ही पदभार संभाल लिया। वह एडमिरल मोहम्मद जकाउल्लाह का स्थान लेंगे। राजधानी में आयोजित विदाई समारोह में जकाउल्लाह ने देश के समक्ष कई चुनौतियों का जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने समुद्री रक्षा पंक्ति को देश की सुरक्षा के लिए अहम बताया। समारोह में तीनों सेनाओं के उच्चाधिकारियों और अन्य अफसरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जकाउल्लाह ने कहा कि क्षेत्रीय चुनौतियां काफी जटिल हैं और शक्ति संतुलन को बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। यह भी जोड़ा कि भारत की ताकत को नजरअंदाज नहीं कर सकते इसलिए पाकिस्तान अपनी रक्षा तैयारियों को बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
रिटायर हो रहे एडमिरल ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर क्षेत्र में शांति और संपन्नता लाएगा। यह भी बताया कि पाकिस्तानी नौसेना जल्द ही ब्रिटेन से सी किंग हेलीकॉप्टर प्राप्त करेगी। पनडुब्बी खरीद पर भी सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन