{"_id":"5c27ff18bdec2256a50a3f6c","slug":"pakistan-500-devotees-will-get-entry-in-kartarpur-corridor-in-a-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान : एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश
Sun, 30 Dec 2018 04:41 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Sahib
- फोटो : File Photo
राजनयिक अधिकारियों के मुताबिक भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर कॉरिडोर में मुक्त प्रवेश दिया जाएगा। कॉरिडोर के दोनों ओर सुविधा केंद्र और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाएंगे। 15-15 लोगों के जत्थों में आने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं को विशेष परमिट जारी करेगा। दोनों देश श्रद्धालुओं के नाम, यात्रा ब्योरा समेत पूरा रिकॉर्ड तैयार करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने सिफारिशों में कहा है कि भारत सरकार जत्थे के दर्शन के लिए आने से तीन दिन पहले ही पाकिस्तान को श्रद्धालुओं की सूची उपलब्ध कराएगी। हर यात्री के पास वैध भारतीय पासपोर्ट और भारत सरकार की ओर से जारी सिक्योरिटी क्लियरेंस सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। एक दिन में 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अंतिम फैसले का अधिकार स्थानीय अधिकारियों के पास रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
पाकिस्तान ने भारत सरकार को 59 पन्नों की सूची में भेजी हैं 14 सिफारिशें
पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कुछ सिफारिशें भारत सरकार को भेजी हैं। इसके तहत एक दिन में 500 श्रद्धालुओं को ही करतारपुर कॉरिडोर में प्रवेश मिलेगा। पाकिस्तान ने 59 पन्नों की सूची में प्रमुख 14 सिफारिशें की हैं।
मुख्य सिफारिशें
- श्रद्धालु 15-15 लोगों के जत्थे में होने चाहिए।
- श्रद्धालुओं के पास वैध भारतीय पासपोर्ट हो।
- हर श्रद्धालु के पास भारत सरकार की सिक्योरिटी क्लियरेंस हो।
- भारत श्रद्धालुओं का ब्योरा पाकिस्तान सरकार से साझा करे।
- भारत यात्रा से तीन दिन पहले ही श्रद्धालुओं की सूची दे।
- परमिट सिर्फ करतारपुर साहिब कॉरिडोर भ्रमण के लिए जारी होगा।