{"_id":"b32e6a75481a08193478954eb714e75a","slug":"pakaistan-killed-92-militants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई हमले में पाक ने मारे 92 चरमपंथी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हवाई हमले में पाक ने मारे 92 चरमपंथी
Updated Wed, 28 Jan 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी फौज ने दावा किया है कि उत्तरी वजीरिस्तान और खैबर एजेंसी में किए गए हवाई हमलों में 92 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं। इसमें 76 उत्तरी वजीरिस्तान में और 16 संदिग्ध चरमपंथी खैबर एजेंसी में मारे गए हैं।
विज्ञापन
हवाई हमले में इन दोनों इलाकों में चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तानी फौज की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ताखेल इलाके में मंगलवार की दोपहर हवाई हमले में 53 चरमपंथी मारे गए हैं जिनमें 12 विदेशी थे।
विज्ञापन
उत्तरी वजीरिस्तान के प्रशासनिक मुख्यालय मीरानशाह से 35 किलोमीटर पश्चिम में स्थित खार तैंगी इलाके को जेट लड़ाकों ने निशाना बनाया और एक घंटे तक गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
आईएसपीआर का दावा है कि इसी इलाके में हुए एक दूसरे हमले में 23 चरमपंथी मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक तीराह घाटी के ख़ैबर एजेंसी में हुए कार्रवाई में 16 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए है और 12 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि मारे गए चरमपंथी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और लश्कर-ए-इस्लाम से संबंधित हैं।