नवाज शरीफ ने बताया, कब करेंगे भारत से बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता रद्द होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि कश्मीर मसले के बिना भारत के साथ किसी भी बातचीत का कोई मतलब नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीरी अलगाववादी नेता भारत के साथ बातचीत में कोई तीसरा पक्ष नहीं हैं। समाचार पत्र डॉन में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक में शरीफ ने कहा कि कश्मीरी नेता कोई तीसरा पक्ष नहीं हैं लेकिन वे इस मसले पर एक अहम पक्षकार हैं।
पाक पीएम ने कहा, कश्मीरी अलगाववादी तीसरा पक्ष नहीं
भविष्य में कोई भी फैसला उनकी राय या सलाह जाने बिना नहीं लिया जा सकता। गौरतलब है कि रविवार और सोमवार को दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की वार्ता होने वाली थी।
लेकिन पाकिस्तान के कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से मिलने पर अड़े होने के कारण शनिवार देर रात वार्ता रद्द हो गई। इस वार्ता के रद्द होने के बाद सोमवार को पाक के एनएसए सरताज अजीज ने कैबिनेट को विस्तृत जानकारी दी।