{"_id":"5c3e2070bdec22736514829f","slug":"pak-supreme-court-urges-to-adopt-one-family-two-children-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सुप्रीम कोर्ट ने ‘एक परिवार दो बच्चे’ नीति अपनाने का इमरान सरकार से किया आग्रह","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक सुप्रीम कोर्ट ने ‘एक परिवार दो बच्चे’ नीति अपनाने का इमरान सरकार से किया आग्रह
Wed, 16 Jan 2019 12:01 AM IST
गौरव द्विवेदी
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan
पाकिस्तान की तेजी से बढ़ती आबादी को ‘टाइमबॉम्ब’ बताते हुए वहां की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुस्लिम बहुल देश में ‘एक परिवार दो बच्चे’ की नीति को अपनाने की सलाह दी। चीफ जस्टिस साकिब निसार की अध्यक्षता वाली बैंच ने धार्मिक विद्वानों और सरकार से जनसंख्या नियंत्रण के लिए इस नीति अपनाए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
कोर्ट ने बढ़ती जनसंख्या को देश के प्राकृतिक संसाधनों पर बोझ बताया। कहा, जनसंख्या विस्फोट के मुद्दे से निपटने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की जरुरत है। 2017 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की आबादी 20.77 करोड़ है। चीन, भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
विज्ञापन