फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Supreme Court statement Judge not give decisions to increase his score

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा- जज अपना स्कोर बढ़ाने के लिए नहीं देते फैसले

Tue, 12 Sep 2017 06:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Sep 2017 06:22 AM IST
विज्ञापन
Pak Supreme Court statement Judge not give decisions to increase his score
Pak Supreme Court Chief Justice Saqib Nisar

पाक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने सोमवार को मरियम नवाज द्वारा पनामा पेपर्स मामले में उनके पिता नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिए जाने पर न्यायालय की आलोचना को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस निसार का कहना है कि पाकिस्तान के जज अपना स्कोर बढ़ाने के लिए फैसले नहीं लिखते। वे न्याय के अच्छे पैमाने पर निर्णय देते हैं। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच ने पनामा पेपर्स मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आयोग्य करार दिया था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाहौर के 'टाइगर' हैं नवाज, उन्हीं का रहेगा वर्चस्व- मरियम शरीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ की संभावित राजनीतिक उत्तराधिकारी मरियम नवाज ने रविवार को मॉडल टाउन में वकीलों के एक समूह को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की आलोचना की थी। अपनी टिप्पणी में मरियम नवाज ने कहा कि पनामा पेपर्स लीक मामले में उनके पिता को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराये जाने के फैसले को लोगों ने बहुमत से खारिज कर दिया है।


साथ ही मरियम ने यह भी कहा कि न्यायाधीशों के शपथ में अब इन शब्दों को भी शामिल किया जाना चाहिए कि उनके फैसले मेरिट आधारित और विवेकपूर्ण हैं। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य न्यायाधीश निसार ने कहा कि जज स्कोर बनाने के लिए फैसले नहीं लिखते हैं।

बकौल निसार, ‘हम स्कोर तय करने के लिए निर्णय नहीं लिखते हैं, हम न्याय के अच्छे पैमाने पर निर्णय देते हैं। हम पाकिस्तान के लोगों की सेवा करते हैं और हम हमारी बेहतरी समझ और क्षमताओं से पाकिस्तान के संविधान की सेवा और सुरक्षा करते हैं। हम किसी को खुश करने के लिए निर्णय नहीं लिखते हैं। हमारा निर्णय तर्कपूर्ण और तथ्यों और सबूतों के आधार पर होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed