{"_id":"5caa590dbdec2262650b1095","slug":"pak-releases-100-indian-fishermen-260-more-prisoners-will-be-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया, 260 और कैदी छोड़े जाएंगे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया, 260 और कैदी छोड़े जाएंगे
Mon, 08 Apr 2019 10:04 AM IST
अल्पना शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद उपजे तनाव के बीच पाकिस्तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच मछुआरों को कराची कैंट रेलवे स्टेशन से अल्लमा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर भेजा जाएगा। लाहौर से इन मछुआरों को वाघा बॉर्डर भेजा जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बीते शुक्रवार को पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को चार चरणों में रिहा करने का ऐलान किया था, जिनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं।
विज्ञापन
इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं को उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा कि सोमवार को मछुआरों को भारत को सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 15 अप्रैल को अन्य 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदी रिहा किए जाएंगे। हम सद्भावना भाव से हमने यह फैसला किया है, उम्मीद है भारत की ओर से भी इसी तरह का व्यवहार करेगा। मौजूदा समय में 347 पाकिस्तानी कैदी भारतीय जेलों में बंद हैं, जबकि 537 भारतीय कैदी पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान 360 कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें से 355 मछुआरे और पांच भारतीय नागरिक हैं।
विज्ञापन