फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak prime minsiter nawaz sharif said, Waiting for the day Kashmir becomes Pakistan

पीओके में जीत हासिल करने के बाद नवाज शरीफ ने उगला भारत के खिलाफ जहर

Fri, 22 Jul 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
pak prime minsiter nawaz sharif said, Waiting for the day Kashmir becomes Pakistan
- फोटो : Reuters

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) पार्टी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की है। पाक समाचार पत्र डॉन की वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार के अनुसार पाक पीएम ने फिर से भारत में आतंक फैला रहे आतंकियों को शहीद का दर्जा दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद वहां हुई एक रैली में पाक पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि ' आज जब हम इतने खुश हैं। एक खुशी की लहर पूरे आजाद कश्मीर में दौड़ चुकी है, मकबूजा कश्मीर ( कश्मीर ) के उन शहीदों को भी याद रखना जो अपनी तहरीक ए आजादी के लिए अपनी जानों तक को कुर्बान कर रहे हैं। उनकी तहरीक ए आजादी को कोई रोक नहीं सकता इंशाअल्लाह। वो कामयाब हो कर रहेगी और आप जानते हैं जिस तरह से उनका वहां पर उनको मारा पीटा जा रहा है, उनको शहीद किया जा रहा है, हम सबकी दुआएं उनके साथ हैं। और हम उस दिन के मुंतजिर हैं जब इंशाअल्लाह कश्मीर बनेगा पाकिस्तान। ' इसके बाद वहां मौजूद भीड़ से पाक पीएम नवाज शरीफ ने उनसे पाकिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर और भारत प्रशासित कश्मीर के लिए नारे भी लगवाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को हुए इस चुनाव में पाक की सत्तारूढ़ पीएमएल-एन को प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली 41 में से 30 सीटों पर जीत मिली है। पीएमएल-एन ने पीओके में नई सरकार बनाने के लिए दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। इस चुनाव में कुल 26 राजनीतिक दलों के 423 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

चुनाव में यह रही लड़ाई

pak prime minsiter nawaz sharif said, Waiting for the day Kashmir becomes Pakistan
पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने इस बार अपनी सिर्फ दो सीटें ही बचा पाई, जबकि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को दो और मुस्लिम कांफ्रेंस को तीन सीटों पर जीत मिली।

​इससे पहले माना जा रहा था कि इस चुनाव में पीएमएल-एन, पीपीपी और पीटीआई के बीच कड़ा मुकाबला होगा, लेकिन परिणाम काफी अलग रहे। पीएमएल-एन ने विपक्षी पार्टियों को करारी शिकस्त देते हुए राजनीतिक पंडितों को भी हैरत में डाल दिया। इस चुनाव में कुल 26 लाख 74 हजार मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

पीओके विधानसभा के 41 सदस्यों में से 12 सदस्यों को पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में रह रहे चार लाख 38 हजार 884 मतदाता सीधे तौर पर चुनते हैं, जबकि करीब 12 सीटें कश्मीर से पाकिस्तान आए शरणार्थीयों के लिए आरक्षित हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1975 में संसदीय सरकार के स्वरूप को लाने के बाद यह अब तक की नौंवी विधानसभा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed