फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Prime Minister Imran Khan again talked about peace and talks

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने लगाई शांति की गुहार, कहा- जंग किसी के हित में नहीं

Wed, 27 Feb 2019 04:21 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 27 Feb 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Pak Prime Minister Imran Khan again talked about peace and talks
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई
पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें वापस लौटने को मजबूर कर दिया। पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारत की एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने यह हरकत आज सुबह की। एयर स्ट्राइक के बाद से भारत को करारा जवाब देने की बात करने वाले पाकिस्तान ने आज की कार्रवाई के बाद फिर शांति का राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि युद्ध से किसी भी पक्ष को लाभ नहीं होने वाला है इसलिए इस मुद्दे को शांतिपूर्वक वार्ता करके सुलझाना होगा। 
विज्ञापन


पाक पीएम इमरान खान ने कहा, 'पुलवामा हमले के बाद हमने भारत के सामने शांति का प्रस्ताव रखा था। हमने भारत के समक्ष प्रस्ताव रखा कि हम मामले की जांच करेंगे। हम तब भी सहयोग के लिए तैयार थे और अब भी तैयार हैं। मुझे डर था कि भारत कोई कार्रवाई करेगा इसीलिए मैंने भारत को आक्रामकता दिखाने के खिलाफ चेताया था।'
विज्ञापन

'स्थितियां बिगड़ीं तो न मोदी संभाल पाएंगे न मैं'

उन्होंने कहा, 'हमारी कार्रवाई सिर्फ यह संदेश देने के लिए थी कि यदि आप हमारे देश में जबरन घुस सकते हैं तो हम भी ऐसा करने में सक्षम हैं।' खान ने आगे कहा, 'सभी युद्ध गलत हैं और कोई नहीं जानता कि युद्ध हमें किस स्थिति में ले जाएंगे। पहले विश्वयुद्ध को कुछ हफ्तों में खत्म हो जाना था लेकिन इसे समाप्त होने में छह साल लग गए, इसी तरह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को 17 साल तक नहीं चलना चाहिए था।' 

इमरान ने कहा, 'मैं भारत से पूछता हूं, जो हथियार आपके पास हैं और जो हथियार हमारे पास हैं, क्या हम गलती बर्दाश्त कर पाएंगे? हम उस दर्द को समझते हैं जो आपने पुलवामा में सहा और हम जांच व सहयोग के लिए तैयार हैं। यदि स्थितियां बिगड़ती हैं तो यह न मेरे नियंत्रण में रह जाएगा न मोदी के।' अपने वक्तव्य के अंत में इमरान खान ने कहा, 'आइए हम साथ बैठते हैं और इसे बातचीत के जरिए सुलझाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed