फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak PM Nawaz Sharif orders 'stern action' against Dawn

पाक पत्रकार के देश छोड़ने पर रोक, नवाज सरकार के खिलाफ छापी खबर

Tue, 11 Oct 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
Pak PM Nawaz Sharif orders 'stern action' against Dawn

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने डॉन अखबार में सेना और आईएसआई से जुड़ी खबर छापने वाले पत्रकार साइरिल अल्‍मीडा के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। साइरिल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्हें एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट में डाल दिया गया है। उन्होंने लिखा, ”मुझसे कहा गया और सूचना दी गई है कि मैं एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट में हूं।”

विज्ञापन


आपको बता दें कि एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट के जरिए पाकिस्‍तान सरकार सीमा से बाहर जाने पर नियंत्रण रखती है। साइरिल ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”लंबे समय से ट्रिप पर जाने की सोच रहा था। कुछ चीजें हैं जिन्‍हें मैं कभी माफ नहीं करूंगा। आज रात मैं दुखी हूं। यह मेरी जिंदगी है, मेरा देश है। क्‍या गलत हुआ।”
विज्ञापन




आपको बता दें कि सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मसले पर विचार-विमर्श के लिए नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने 6 अक्तूबर को सूत्रों के हवाले से इस मुलाकात की एक खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने सैन्य प्रमुख को बताया था कि आतंकवाद का कथित समर्थन करने के कारण देश अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अलग-थलग पड़ गया है।

नवाज शरीफ ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

Pak PM Nawaz Sharif orders 'stern action' against Dawn
नवाज शरीफ - फोटो : PTI

सोमवार को सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने वित्त मंत्री इशाक डार, गृहमंत्री निसार अली खान, पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर से प्रधानमंत्री आवास पर नवाज शरीफ से मुलाकात की। सरकारी बयान के मुताबिक बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा और पिछले हफ्ते डॉन में प्रकाशित खबर पर भी चर्चा की। 

बताया गया है कि बैठक में सभी ने डॉन में सुरक्षा से जुड़े मसले पर प्रकाशित काल्पनिक खबर पर चिंता जताई। बैठक में शामिल सभी लोग इस बात पर एकमत थे कि अखबार ने गलत और गुमराह करने वाली खबर छाप कर देश हित को खतरे में डालने और राष्ट्रीय सुरक्षा पर रिपोर्टिंग के सिद्धांत का उल्लंघन किया है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed