फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak PM Nawaz Sharif meeting with army chief and ISI chief

सबूत देने के बाद एक्शन मोड में पाक पीएम

Sat, 09 Jan 2016 05:42 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 05:42 AM IST
विज्ञापन
Pak PM Nawaz Sharif meeting with army chief and ISI chief

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के दोषियों के पाकिस्तान में मौजूद होने के भारत के सबूतों का असर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस बारे में भारत की ओर से मुहैया करवाई गई सूचनाओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में पीएम शरीफ और पाकिस्तानी सेना ने मामले की जांच में भारत का पूरा सहयोग करने का वादा किया। इससे पहले बृहस्पतिवार को शरीफ ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत से मिली सूचनाओं पर आईबी प्रमुख को कदम उठाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

पाक पीएम ने की भारत से मिले सबूतों पर कार्रवाई की समीक्षा

Pak PM Nawaz Sharif meeting with army chief and ISI chief

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच इस महीने की 15 तारीख को प्रस्तावित बातचीत का भविष्य पठानकोट एयरबेस पर हमला मामले में उसकी कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

पीएम शरीफ के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्लामाबाद में हुई उच्च स्तरीय बैठक में शामिल सैन्य और सरकार के अधिकारियों ने फिर दोहराया कि पाकिस्तान आतंकवाद के सफाये के लिए भारत का सहयोग करने को प्रतिबद्ध है।

इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ, आईएसआई के प्रमुख रिजवान अख्तर और अन्य शीर्ष सैन्य तथा सरकारी अधिकारी शामिल हुए। भारत सरकार का कहना है कि उसने पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के दोषियों के बारे में पाकिस्तान को सटीक और कार्रवाई योग्य सूचनाएं दी हैं।

पीएम ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि इस बैठक में भारत से मिली सूचनाओं पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई और इस बारे में भारत सरकार के संपर्क में रहने का फैसला किया गया।

पाकिस्तानी नेतृत्व ने शुक्रवार को यह भी कहा कि उसे आशा है कि दोनों देश इस हमले के बावजूद एक सार्थक और टिकाऊ समग्र वार्ता को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

शरीफ ने आईबी प्रमुख को सौंपा मामला

Pak PM Nawaz Sharif meeting with army chief and ISI chief

पीएम शरीफ ने पठानकोट आतंकी हमला मामले में भारत की ओर से मुहैया करवाए गए सबूतों पर अपने आईबी प्रमुख को आगे बढ़ने को कहा है। कार्रवाई के लिए इन सबूतों को खुफिया ब्यूरो के प्रमुख अफताब सुल्तान को सौंप दिया गया है।

अमेरिका ने निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई
अमेरिका ने आशा जताई है कि पाकिस्तान पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की निष्पक्ष, विस्तृत और पारदर्शी जांच करवाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हम जांच के नतीजे तक पहुंचने का इंतजार कर रह रहे हैं। हम सभी चाहेंगे कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो और जब यह पूरा हो जाए तो इस पर पारदर्शी तरीके से चर्चा हो।

विज्ञापन

भारत की हल्की सी उम्मीद अब भी कायम

Pak PM Nawaz Sharif meeting with army chief and ISI chief

भारत को पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला मामले के दोषियों के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से त्वरित कार्रवाई का भरोसा तो नहीं मगर एक हल्की सी उम्मीद जरूर है।

भारत को लगता है कि बातचीत की गाड़ी को पटरी से न उतरने देने और वैश्विक दबाव से बचने के लिए पाक प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की वार्ता से पहले कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ सकता है। भारत को कार्रवाई की हल्की सी उम्मीद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से बुलाई गए बैठकों से बंधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed