फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak PM Imran Khan sought British PM Theresa May help over money laundering issue

काला धन के खिलाफ इमरान खान की पहल, मनी लांड्रिंग से निपटाने को ब्रिटेन की मदद मांगी

Sat, 18 Aug 2018 02:28 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद 
भाषा, इस्लामाबाद  Updated Sat, 18 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Pak PM Imran Khan sought British PM Theresa May help over money laundering issue
Imran Khan
काला धन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री से मदद मांगी है। मनी लांड्रिंग की समस्या से निपटने के लिए खान ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे के साथ बातचीत में उनसे इस समस्या से निपटने में मदद मांगा। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। इससे एक दिन पहले खान ने कहा था कि वह देश को ‘लूटने’ वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 

खान की ब्रिटेन से मदद की इस अपील इन मायनों से अहम है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके रिश्तेदार भ्रष्टाचार के एक मामले में इस समय जेल में हैं। उनके खिलाफ कथित मनी लांड्रिंग और रिश्वतखोरी के कई अन्य मामले भी हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे ने बधाई देने के लिए खान को फोन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मे ने खान के साथ बातचीत में कहा कि ब्रिटेन की सरकार पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को और सुधारने को प्रतिबद्ध है। 

मे ने खान से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ भागीदारी के नए रास्ते खोलने को तैयार हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed