फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak people involved in Mumbai attack: Shuja

मुंबई हमले में शामिल थे पाक के लोग: शुजा पाशा 

Tue, 10 May 2016 11:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 11:47 PM IST
सार

  • भारत के दावे की फिर हुई पुष्टि
  • सेना और खुफिया के रिटायर्ड लोग थे शामिल

विज्ञापन
Pak people involved in Mumbai attack: Shuja
शुजा पाशा

विस्तार

26/11 के मुंबई हमला मामले में भले ही पाकिस्तान अपने यहां के लोगों के हाथ होने से इनकार करता रहा हो, मगर एक नए खुलासे ने उसकी फिर पोल खोलकर रख दी है। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख रहे जनरल शुजा पाशा ने खुलासा किया था कि 2008 के मुंबई हमले की योजना में  ‘उनके लोग’ शामिल थे। हालांकि यह ऑपरेशन उनका नहीं था।

विज्ञापन


इस खुलासे का जिक्र अमेरिका में पाक के राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने अपनी किताब ‘इंडिया वर्सेज पाकिस्तान: व्हाई कांट वी जस्ट बी फ्रेंड्स’में किया है। इस खुलासे से भारत के उस दावे की भी पुष्टि होती है कि मुंबई हमले को पाक की सरजमीं से अंजाम दिया गया था, जिसमें पाक के लोगों का ही हाथ था। हक्कानी ने अनुसार, आईएसआई के तत्कालीन प्रमुख शुजा पाशा ने यह माना था कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में पाकिस्तान के लोग शामिल थे।
विज्ञापन


अपनी किताब में उन्होंने जनरल पाशा के 24-25 दिसंबर 2008 की अमेरिका यात्रा का जिक्र किया है। इसी यात्रा के दौरान पाशा ने यह बात कबूल की थी। हालांकि आईएसआई और सीआईए प्रमुखों की इस बातचीत का जिक्र इससे पहले तीन किताबों में हो चुका है लेकिन जनरल पाशा ने ऐसा कुछ कहा था, ऐसा पहले किसी ने नहीं लिखा है। अमेरिका की तत्कालीन सुरक्षा सलाहकार कोंडलीजा राइस और खुद जनरल हेडन भी अपनी किताबों में इस मुलाकात का जिक्र कर चुके हैं। हक्कानी पर 2011 में देशद्रोह का मुकदमा चल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाए पाक: हक्कानी

Pak people involved in Mumbai attack: Shuja
हक्कानी

भारत पर आतंकी हमले करने वालों को घर में नजरबंद रखने की बजाय उनके खिलाफ मुकदमे चलाए जाने चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक हुसैन हक्कानी ने पाक सरकार को हिदायत देते हुए कहा कि यहां की सरकार कुछ आतंकियों को खुले में घूमने और भाषण देने की आजादी देती है।

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हुसैन हक्कानी ने पाक को आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। पीटीआई को दिए अपने साक्षात्कार में हुसैन हक्कानी ने अपनी किताब के बारे में बात करने के साथ ही आतंकवाद पर भी विचार साझा किए।

मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान को हमेशा से कहता आया हूं कि जो लोग दोषी हैं, उसे उन पर मुकदमा चलाना चाहिए। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए ही आतंकवाद का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी जिहादी समूहों को एक खतरे के तौर पर नहीं देखा जाएगा, तब तक पठानकोट जैसे आतंकी हमले होते रहेंगे।

हुसैन ने कहा कि पिछले 30 सालों में आतंकियों ने पाकिस्तान को सफल बनाने में कोई योगदान नहीं दिया है और आने वाले सालों में भी वे देश को नुकसान पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं करेंगे। हुसैन ने कहा कि भारत से पाकिस्तान काफी छोटा है और पारंपरिक सैन्य ताकत के बूते आतंकवाद से लोहा नहीं ले पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed