{"_id":"581843a44f1c1b0e57435c9b","slug":"pak-may-recall-4-delhi-high-commission-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली उच्चायोग से 4 अफसरों को वापस बुला सकता है पाक ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
दिल्ली उच्चायोग से 4 अफसरों को वापस बुला सकता है पाक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से चार अधिकारियों को वापस बुला सकता है। पाकिस्तान की प्रमुख समाचार वेबसाइट 'डॉन' के मुताबिक, पाकिस्तान इस बारे में जल्द ही फैसला ले सकता है। हाल ही में नई दिल्ली स्थित उच्चायोग के स्टाफ महमूद अख्तर को जासूसी करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले के सामने आने पर भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब किया था और अख्तर को देश छोड़ने के लिए कह दिया था।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'नवाज शरीफ सरकार भारत में अपने उच्चायोग से कर्मशियल काउंसलर सैयद फर्रुख हबीब, फर्स्ट सेक्रेटरी खादिम हुसैन, मुदासिर चीमा और शाहिब इकबाल को स्वदेश बुलाने पर विचार कर रही है।' गौरतलब है कि जासूसी करते हुए दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े महमूद अख्तर ने पूछताछ में इन चार अधिकारियों के नाम का जिक्र किया था। अख्तर ने बताया था कि ये सभी आईएसआई से जुड़े हुए हैं।
रिपोर्ट में अख्तर के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने अख्तर से जबरदस्ती कबूलनामा लिखवाया और जिसमें चार अधिकारियों के नाम का भी जिक्र हुआ। अख्तर का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने कबूल नहीं किया तो उसे हार्ट अटैक का इंजेक्शन लगा देंगे।