फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak leader altaf hussain arrest in london

लंदन में पाकिस्तानी नेता की गिरफ्तारी, कराची में अलर्ट

Tue, 03 Jun 2014 04:45 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
pak leader altaf hussain arrest in london

बीबीसी को पता चला है कि लंदन पुलिस ने पाकिस्तान के राजनीतिक दल मुहाजिर क़ौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ़ हुसैन को हवाला मामले में गिरफ़्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अधिकारी उत्तर-पूर्वी लंदन में उनके आवास की तलाशी ले रही रही है। वहां से 60 साल के एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया गया था।

हुसैन साल 1991 से लंदन में रह रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान लौटने पर उनकी जिंदगी को ख़तरा हो सकता है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में गड़बड़ी की आशंका की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


माना जाता है कि कराची में एमक्यूएम का भारी दबदबा है। बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि शहर के कुछ हिस्से से गोलियां चलने की ख़बर है। शहर में भारी तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराची और सिंध सूबे के दूसरे शहरों में लोग दुकानों को बंद कर रहे हैं। लोगों को भय है कि इस ख़बर के और फैलने के बाद हिंसा हो सकती है।

कराची में मौजूद ब्रितानी वाणिज्य दूतावास को आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी के नेता शहर में एक बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed