फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Hindus criticise parties opposing ‘Minorities Bill'

अल्पसंख्यक विधेयक का विरोध कर रहे दलों की पाकिस्तानी हिंदुओं ने की आलोचना

Thu, 01 Dec 2016 03:18 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
एजेंसी/ इस्लामाबाद  Updated Thu, 01 Dec 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
Pak Hindus criticise parties opposing ‘Minorities Bill'
पाकिस्तान के हिंदू विधायक और हिंदू समुदाय के लोगों ने अल्पसंख्यक बिल का विरोध करने वाली पार्टियों की आलोचना की। पाकिस्तान में पारित होने वाले हिंदू बिल के मुताबिक ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ को अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पारित हुए बिल में जबरन धर्म परिवर्तन को अपराध मानते हुए मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया है। हालांकि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सांसद डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को कहा कि सिंध की सरकार ने इस बिल में धर्म परिवर्तन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रख कर सराहनीय काम किया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के सिंध में हिंदू धर्म की महिलाओं को जबरन उठा ले जाने और उनसे शादी करने की घटनाएं आम हो गई थीं, जिसके बाद उन महिलाओं के पास मुस्लिम धर्म अपनाने के अलावा और कोई चारा नही बचता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रमेश ने जमात-ए-इस्लामी प्रमुख सिराजुल हक से संसद के बाहर मुलाकात कर बिल का विरोध न किए जाने की अपील की। पाकिस्तान की दो पार्टियां जमियत उलेमा इस्लाम और जमात-ए-इस्लामी बिल के माध्यम से पाकिस्तान को उदार और सेक्युलर राष्ट्र बनाने की साजिश बताते हुए इसके पारित होने का विरोध कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed