फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak govt stepsback musharraf

मुशर्रफ पर मुकदमे से पाक सरकार ने हाथ खींचे

Mon, 22 Apr 2013 07:20 PM IST
Updated Mon, 22 Apr 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
pak govt stepsback musharraf

पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पूर्व सैन्य शासक परवेज़ मुशर्रफ़ के खिलाफ़ देशद्रोह के मामले में कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में दायर जवाब में कार्यवाहक सरकार की ओर से यह कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट की एक तीन सदस्यीय बेंच मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ दायर याचिका की सुनवाई कर रही है।

सरकार की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि उसका मुख्य काम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना है।

अगली सरकार करे फ़ैसला

बीबीसी के पाकिस्तान संवाददाता शाज़ेब जिलानी के अनुसार कार्यवाहक सरकार का कहना है कि मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ कार्रवाई का फ़ैसला अगली चुनी हुई सरकार पर छोड़ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वही ये तय करे कि मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ संविधान से छेड़छाड़ का मामला चलाया जाए या नहीं।

मुशर्रफ़ हाल ही में स्व-निर्वासन समाप्त कर पाकिस्तान लौटे हैं। नौ सालों तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे परवेज़ मुशर्रफ़ फिलहाल इस्लमाबाद में नजरबंद हैं। उनपर कई मामले दर्ज हैं जिन्हें मुशर्रफ़ राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद थी कि मई में होने वाले आम चुनाव में वह भाग ले सकेंगे लेकिन पाकिस्तान के एक चुनाव ट्राइब्यूनल ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद कोर्ट ने भी उनकी अग्रिम ज़मानत ख़ारिज कर उनकी गिरफ़्तारी का आदेश दिया था जिसके बाद उन्हें उनके ही फ़ॉर्महाउस पर नज़रबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed