{"_id":"01405fa84e2dff891c8dc3b7a839f180","slug":"pak-does-not-ban-jamt-ut-dawa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात-उत-दावा पर पाकिस्तान नहीं लगाएगा बैन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जमात-उत-दावा पर पाकिस्तान नहीं लगाएगा बैन
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Thu, 09 Jul 2015 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के संगठन ‘जमात-उद-दावा’ पर प्रतिबंध लगाने की संभावना से इनकार कर दिया है।उसने दलील दी है कि आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के खिलाफ आतंकवाद और प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-ताइबा’ से संबंध होने के कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा बुधवार को न्यायाधीश के छुट्टी में होने के चलते पाकिस्तानी आतंकवाद निरोधी अदालत ने मुंबई हमले मामले की सुनवाई को 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक मिनिस्टर फॉर स्टेट्स एंड फ्रंटियर रीजन (सेवानिवृत्त) जनरल अब्दुल कादिर बलोच ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव में जमात-उद-दावा को लश्कर-ए-ताइबा के नए नाम से सूचीबद्ध किया था।
विज्ञापन
हालांकि दोनों संगठनों के बीच संबंध होने के किसी तरह के दस्तावेज और सबूत पाकिस्तान को नहीं मिले हैं। वह गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान की ओर से पाक संसद में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन