फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak describes JuD as wing of LeT

हाफिज के JUD को पाक ने माना आतंकी संगठन

Tue, 03 Nov 2015 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Nov 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
Pak describes JuD as wing of LeT

पाकिस्तान ने पहली बार माना है '2008' मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हफीज सईद की अगुवाई वाला जमात-उद-दावा संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने सभी प्रसारणकर्ताओं से कहा है कि वे इस तरह के आतंकी संगठनों की कवरेज न करें।

पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेटॉरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने सभी टीवी चैनलों और एफएम रेडियो को एक अधिसूचना जारी की है।

72 प्रतिबंधित संगठनों की कवरेज पर रोक

Pak describes JuD as wing of LeT

इस अधिसूचना में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के सहित पीईएमआरए ने लश्कर-ए-तैयबा, जमात उद दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेंशन(एफआईएफ) जैसे सभी 72 प्रतिबंधित संगठनों की कवरेज करने पर रोक लगा दी है।

इस अधिसूचना में कहा गया है, ‘जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन लश्कर-ए-तैयबा की अन्य शाखाएं हैं। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान ने माना की जेयूडी और एफआईएफ जैसे संगठन लश्कर-ए-तैयबा की अन्य शाखाएं हैं।

जाहिर है पाकिस्तान के इस कदम से भारतीय आरोपों को साबित करने में सरकार को मदद मिलेगी क्योंकि अबतक वह भारतीय आरोपों को नकारता आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed