फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak army build-up intensifies on LoC, civilians pulled back from frontline

भारत से घबराए पाक ने सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से खाली कराए घर

Sat, 08 Oct 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
Pak army build-up intensifies on LoC, civilians pulled back from frontline
- फोटो : demo

पाकिस्तान पीओके में नियंत्रण रेखा पर सिक्योरिटी और पुख्ता कर रहा है साथ ही बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को भी वहां से हटाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों की खबर के मुताबिक पाकिस्तान भारतीय सेना के द्वारा पीओके में हाल ही में अंजाम दी गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एहतियातन ये कदम उठा रहा है, ताकि भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न कर सके। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो भारत ने जिस तरह सीमा पर मुस्तैदी की है, और सीमा से सटे इलाकों से लोगों को दूसरी जगह ले जाने का काम किया, उससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अपनी सुरक्षा की हर मुमकिन कोशिश में लगा है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने इस बात पर भी संभावना जताई है कि पाक की तरफ से आने वाले दिनों में जिहादियों और आतंकियों की घुसपैठ और तेज हो सकती है।

भारत में फिदायीन हमले करा सकता है पाक

Pak army build-up intensifies on LoC, civilians pulled back from frontline
नवाज शरीफ - फोटो : File Photo

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक समर्थित आतंकवाद का कई विरोध जता चुके हैं, यहां तक की पाकिस्तान में आयोजित होने वाले सार्क सम्मेलन तक में कई देशों ने मना कर दिया था। पाकिस्तान को सम्मेलन रद्द तक करना पड़ा। भारत के पाक को अलग-थलग करने और आंतकी देश घोषित करने की कोशिशों को देखते हुए नवाज की हुकूमत तिलमिलाई हुई है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि फिदायीन आतंकी हमलों का सहारा ले सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से आतंकवादी दूसरे लॉन्च पैड्स में ठहरे हुए हैं । खबर यह भी है कि आतंकी अब ठिकानों की संख्या बढ़ाने और तबाह हुए लॉन्च पैड्स को फिर से सही करने में लगे हैं।

पाक दे रहा है सेना के साथ आतंकियों को ट्रेनिंग!

Pak army build-up intensifies on LoC, civilians pulled back from frontline

सूत्रों की मानें तो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तकरीबन 100 आतंकियों ने अपने ठिकानों का रुख किया है और वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

खुफिया एजेंसियों ने एक चौकाने वाली जानकारी यह भी दी है कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के भी कैंप पीओके से हटाकर उन जगहों पर लगाए हैं जहां पाक सेना के कैंप लगे हैं, ताकि भारत के खिलाफ आतंकियों के प्रशिक्षण मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed