{"_id":"5a072ad84f1c1b87698baca4","slug":"over-2300-sikh-pilgrims-leave-for-india-with-a-special-train-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ननकाना साहिब के दर्शन कर 2300 सिख श्रद्धालु भारत रवाना ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में ननकाना साहिब के दर्शन कर 2300 सिख श्रद्धालु भारत रवाना
एजेंसी, लाहौर
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
Sikh pilgrims
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से 2300 सिख तीर्थयात्रियों शनिवार को एक खास ट्रेन से भारत के लिए रवाना हुए। ये श्रद्धालु पंजाब प्रांत में ननकाना साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 549वीं जन्म दिवस में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान आए थे।
विज्ञापन
इवेक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष सिद्दीकी फारूख ने लाहौर रेलवे स्टेशन से इन श्रद्धालुओं को गर्मजोशी से रवाना किया। उन्होंने कहा कि 2361 भारतीय सिख शनिवार को अपने वतन वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
पढे़ें- आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसी रच रही हत्या की साजिश
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पाकिस्तान में 10 दिन के प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब हंस अबसल और गुरुद्वारा करतार साहिब नारोवाल के दर्शन किए।