फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   on praising Modi infuriated Pakistan, trying to take action against Bugti

मोदी की तारीफ करने पर बौखलाया पाक, बुग्ती के खिलाफ कार्रवाई में जुटा

Sat, 03 Sep 2016 06:34 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 06:34 AM IST
विज्ञापन
on praising Modi infuriated Pakistan, trying to take action against Bugti
बुग्ती

 प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ से बौखलाए पाकिस्तान ने बलोच नेता ब्रह्मदाग बुग्ती को इंटरपोल के जरिए जल्द  प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज करने का फैसला लिया है। फिलहाल ब्रह्मदाग स्विट्जरलैंड में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। वह बलोच नेता नवाज अकबर खान बुग्ती के पोते हैं, जिनकी 2006 में बलूचिस्तान में एक सैन्य अभियान में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


इससे गुस्साए कई बलोच युवाओं ने हथियार उठा लिया। बलूचिस्तान पुलिस विभाग ने ब्रह्मदाग बुग्ती के जरूरी पहचान दस्तावेजों के लिए पाक के गृहमंत्रालय से संपर्क किया है, ताकि इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन


इस संबंध में जरूरी कागजी काम पूरा होने के बाद पाकिस्तान ब्रह्मदाग के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को लेकर औपचारिक रूप से इंटरपोल से संपर्क करेगा। इंटरपोल नोटिस के तहत खूंखार अपराधियों की पहचान करने और धरपकड़ के लिए संबंधित सदस्य देश आपस में जानकारी साझा करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वांछित संदिग्धों को प्रत्यर्पित करना है, ताकि उनके खिलाफ मुकदमा चलाना जा सके और सजा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंटरपोल संबंधित देश की पुलिस की मदद करता है। मालूम हो कि मोदी ने बलूचिस्तान और पीओके में पाक के अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया था, जिसको लेकर ब्रह्मदाग ने उनकी जमकर तारीफ की थी। इससे बौखलाया पाकिस्तान अब ब्रह्मदाग के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा हुआ है।

बलूचिस्तान पुलिस ने जुटाई ब्रह्मदाग बुग्ती की जानकारी

on praising Modi infuriated Pakistan, trying to take action against Bugti

बलूचिस्तान पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित बलोच रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख 33 वर्षीय ब्रह्मदाग बुग्ती अपने करीबियों के बीच ‘साहिब’ के रूप में जाने जाते हैं। उनकी दो बीवियां हैं, जिनका नाम लैला बीबी और शुलि बिबिम है। ब्रह्मदाग के चार बच्चे भी हैं। वह पाक के राहेजा बुग्ती कबाइली इलाके का रहने वाले हैं और स्विट्जरलैंड से बलोच रिपब्लिकन आर्मी का नेटवर्क चला रहे हैं।

वह बलोच विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अफगानिस्तान भाग गए थे। जब 2010 में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से प्रत्यर्पित करने को कहा, तो ब्रह्मदाग बुग्ती स्विट्जरलैंड चले गए।

इसके बाद उन्होंने 2011 में स्विट्जरलैंड से राजनीतिक शरण मांगी, लेकिन स्विस सरकार ने जनवरी 2016 में उनकी अपील को ठुकरा दी। इसके बाबत स्विट्जरलैंड ने इस्लामाबाद की ओर से ब्रह्मदाग को आतंकी घोषित करने और कई हमलों में वांछित घोषित करने का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed